Salaar Collection Day 2: दो दिनों में 245 करोड़ पार पहुंची 'सलार', बॉक्स ऑफिस पर तूफानी तेजी से बढ़ रही कमाई
Download Full Video
प्रशांत नील के डायरेक्शन में बनी 'सलार' किसी तूफान की तरफ बॉक्स ऑफिस पर आगे बढ़ रही है। प्रभास स्टारर इस एक्शन फिल्म ने दो दिनों में जहां देश में 150 करोड़ के करीब पहुंच गई है, वहीं वर्ल्डवाइड यह 245 करोड़ रुपये से भी आगे निकल गई है। अब रविवार को कमाई में बेतहाशा बढ़ोतरी का अनुमान है।
हाइलाइट्स
प्रभास की 'सलार' दो दिनों में देश में 140 करोड़ पार, वर्ल्डवाइड 240 करोड़ पार हुआ आंकड़ा
शाहरुख खान की 'डंकी' तीन दिनों बाद भी प्रभास की 'सलार' की दो दिनों की कमाई से आधी
दूसरे दिन हिंदी वर्जन में बढ़ी कमाई, 'डंकी' के कई शोज की जगह अब दिखाई जा रही 'सलार' दो दिनों में 275 करोड़ पार पहुंची 'सलार', बॉक्स ऑफिस पर तूफानी तेजी से बढ़ रही कमाई
प्रभास के स्टारडम और KGF फेम डायरेक्टर प्रशांत नील के हाई ऑक्टेन एक्शन ने धमाल मचा दिया है। बॉक्स ऑफिस पर 'सलार' किसी तूफान की तरह आया है, जिसकी रफ्तार के आगे सब नतमस्तक हैं। शुक्रवार को पहले दिन पर जहां फिल्म ने देश में 90.70 करोड़ की बंपर ओपनिंग ली, वहीं दूसरे दिन भी इसका जलवा बरकार रहा। ओपनिंग डे पर 2023 के सारे रिकॉर्ड तोड़ने वाली 'सलार' की कमाई में शनिवार को व्यवहारिक कमी आई है, लेकिन फिर भी इसकी रफ्तार पिछली रिलीज किसी भी फिल्म से बहुत अधिक है। दो दिनों में इस फिल्म ने देश में जहां 140 करोड़ के पार चली गई है, वहीं वर्ल्डवाइड यह 200 करोड़ क्लब का हिस्सा बन गई है।
Full Movie

0 Comments